Sunday, May 11, 2025

कोच्चि में भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर चेतक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

कोच्चि। भारतीय नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़ के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इससे उसमें सवार दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है। सात लोगों के बैठने की क्षमता वाले हेलीकॉप्टर में घटना के समय दो व्यक्ति सवार थे। जहां दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दोनों घायलों का यहां नौसेना बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। नौसेना अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय