Wednesday, May 14, 2025

भारतीय खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला,नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ संजय सिंह को किया निलंबित

लखनऊ। खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। जहा खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्‍ती महासंघ की नई कार्यकारणी को सस्‍पेंड कर दिया है। वहीं कुश्ती महासंघ के नए अध्‍यक्ष संजय सिंह निलंबित कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी और पहलवान अनीता श्योराण को हार मिली थी। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अंडर-15 और अंडर-20 वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के गोंडा में 28 से 30 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

साक्षी मलिक ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘गोंडा बृजभूषण का इलाका है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी। क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है? समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं।

वहीं खेल मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि यह ऐलान जल्दबाजी में किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को पर्याप्त नोटिस नहीं दिया गया। भारतीय कुश्ती संघ के संविधान के प्रावधानों को पालन नहीं किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय