Thursday, April 24, 2025

भारत की बेटी ने हमेशा भारत का सर गर्व से ऊंचा किया, विनेश फोगाट के साथ साजिश हुई है-जिला महामंत्री

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मंत्री अजय राय के निर्देश पर शामली जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी शामली के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने कहा खेल जगत में भारत का नाम रोशन करने वाली विनेश फोगाट पर हम सब भारतीयों को गर्व है उनके साथ हुई साजिश कि हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

 

जिला महामंत्री ने कहा विनेश फोगाट भारत की बेटी ने हमेशा भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है। विनेश फोगाट के साथ हुई साजिश बहुत ही निंदनीय हैं। उनके साथ सोची समझी साजिश रची गई। हम सभी कांग्रेस जन यह मांग करते हैं, कि जो भी साजिश में सनलिप्त हैं, उन सब की गहनता से जांच कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

[irp cats=”24”]

 

 

वह विनेश फोगाट को इंसाफ दिलाया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी तब तक चुप नहीं बैठेगी, जब तक कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट को इंसाफ नहीं मिल जाता। इस अवसर पर अखलाक प्रधान, शमशीर खान इब्राहिम सिद्दीकी, नदीम, हरीश पाल, मुंसाद प्रधान, अध्यक्ष जावेद, संदीप शर्मा आलीम चौहान रिजवान अंसारी, चौधरी साबिर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय