Sunday, May 11, 2025

देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार को वापस बुला लिया गया।

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में जानकारी दी कि तकनीकी खामी के चलते फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2134 में तकनीकी खामी आई थी।

पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित करके लैंडिंग का अनुरोध किया। प्लेन को दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय