Thursday, April 24, 2025

मुजफ्फरनगर जेल के कैदियों के लिए उद्योगपतियों ने जिलाधिकारी को सौंपे कंबल

शामली। दिसंबर अपने अंतिम पड़ाव पर है और सर्दी भी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। जिसके चलते जनपद की कलेक्ट पहुंचे उद्योगपतियों ने जिलाधिकारी को करीब 100 कंबल जिला मुजफ्फरनगर जेल में रह रहे कैदियों के लिए सोपे है। उद्योगपतियों के द्वारा किए गए इस कार्य की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।

आपको बता दें कि जैसे-जैसे दिसंबर माह खत्म होने को आ रहा है। वैसे ही ठंड भी प्रचंड हो चली है। जिसके चलते आए दिन सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल आदि वितरित किए जा रहे हैं। लेकिन शामली के उद्योगपतियों ने कुछ हटकर कदम उठाते हुए जिला मुजफ्फरनगर जेल में बंद कैदियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

जहां भीषण सर्दी को देखते हुए उद्योगपतियों ने करीब 100 कंबल शामली जिला अधिकारी रविंद्र सिंह को सौंपे हैं। उद्योगपती ने बताया कि वे पिछले करीब चार-पांच वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा भी हमें निर्देशित किया गया था।

[irp cats=”24”]

उसी के चलते आज हमने करीब100 कंबल जिला मुजफ्फरनगर जेल में रह रहे कैदियों के लिए जिलाधिकारी को सौंपे हैं। क्योंकि जेल में भी बहुत से गरीब लोग सजा काट रहे हैं। उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। उद्योगपतियों ने कहा कि अभी फिलहाल तो कंबल भेजे गए हैं। यदि कोई अतिरिक्त डिमांड उनके सामने आती है तो उसे भी पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय