Thursday, May 15, 2025

भारत के कुछ प्रदेशों में मानसून की शुरुआती परिस्थितियां रहेंगी अनुकूल, यूपी में आगामी 5 दिन छाए रहेंगे बादल

कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी चौबीस घंटे के दौरान भारत के पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। हालांकि कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने की वजह एक जुलाई से पांच तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

यह जानकारी शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल में शनिवार को दिन का तापमान अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 रहा। जबकि सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 97 प्रतिशत और न्यूनतम 76 प्रतिशत दर्ज किया। हवा की औसत गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पूर्व रही। कानपुर में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

देश भर में मौसम प्रणाली
अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। निम्न दबाव अब उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से पूर्व-पश्चिम ट्रफ पूर्वी राजस्थान से होते हुए नागालैंड तक, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश ऊपर बने हुए निम्न दबाव से गुजरते हुए, बिहार और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए जा रही है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट केरल तट से फैली हुई है। चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण गुजरात के तट और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय