Wednesday, May 14, 2025

गोबर डालने को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

मेरठ। थाना बहसूमा के गांव सैफपुर फिरोजपुर में प्लॉट में गोबर डालने के विवाद में ईंट लगने से घायल प्रेमचंद की दो दिन बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पुत्र अंकित की तहरीर पर उसके चाचा समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सैफपुर फिरोजपुर में बड़े भाई प्रेमचंद और छोटे भाई विनोद एवं वेदपाल के मकान बराबर-बराबर हैं। कुछ समय पहले प्रेमचंद ने अपना प्लॉट विनोद को दे दिया था। इस प्लॉट में विनोद व वेदपाल कूड़ा गोबर डालते थे। दो दिन पूर्व विनोद ने वेदपाल को गोबर डालने से मना कर दिया। इसी बात पर आपस में गाली गलौज व मारपीट होने लगी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे बड़ा भाई प्रेमचंद भी पहुंच गया। इसी बीच उसके सिर में एक ईंट लगी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रेमचंद के पुत्र अंकित की तहरीर पर चाचा विनोद, उसके पुत्र बंटी व दामाद बिल्लू निवासी नैडू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय