Tuesday, May 13, 2025

हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही सीजेएम कोर्ट में पेश, लगाए भारत माता की जय के नारे

मेरठ। पुलिस ने आज हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को घर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनको सिविल लाइन थाने ले जाया गया। जहाँ से सीजेएम कोर्ट में सचिन सिरोही को पेश किया गया।

इस दौरान सचिन ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगाए नारे। सचिन सिरोही को परीक्षितगढ़ के हुए दीपक हत्याकांड में जाम लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी में उनके खिलाफ  वारंट जारी हुए थे।

सचिन सिरोही का आरोप, बिना वजह दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। आज भी सचिन सिरोही ने ओवैसी का पुतला फूंका था। जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा ये पुलिस की बर्बरता है। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी जी को लेना चाहिए। कोर्ट में पेशी के दौरान सचिन सिरोही ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय