Tuesday, May 6, 2025

नोएडा में मॉर्निंग वॉक में महिला, बुजुर्ग व युवाओं से लूटपाट का शातिर मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरार

नोएडा। मॉर्निंग वॉक पर निकले महिला, बुजुर्ग व युवाओं को असलहा दिखाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आज सुबह को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की माने तो बदमाश सुबह को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के साथ लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस आज सुबह को सेक्टर-37 के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश वहां पर आए। शक होने पर पुलिस ने बदमाशों को रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने सेक्टर-43 के पास बदमाशों को घेर लिया।

उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश आरिफ पुत्र फरीद निवासी ग्राम भोपुरा जिला गाजियाबाद के पैर में लगी है। उसका एक साथी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, देसी तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस शहर में चेकिंग चला रही है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पर लूटपाट की दर्जन पर से ज्यादा मामले पूर्व में दर्ज है। यह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से असलहा के बल पर लूटपाट करने के लिए कुख्यात है। उन्होंने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय