Saturday, April 26, 2025

सत्ता नहीं लोकतंत्र बचाने की लड़ाई -इकरा हसन

शामली। शामली जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित एक कार्यक्रम में कांग्रेस व समाजवादी प्रत्याशी इकरा हसन का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। साथ ही गठबंधन धर्म निभाने का संकल्प लिया गया।

 

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि देश की फिजा वर्तमान समय में सोचनीय है। फिरका परस्त ताकतें देश के अमन पर हावी हैं। हमारे पूर्वजों ने कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर पहला चुनाव जीतकर राजनीति सीखी है। मेरे दादा अंतिम क्षण तक कांग्रेसी रहे। हम सबका उद्देश्य केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाना है। देश में अमन-चैन कायम करने के कांग्रेस जरुरी है।

[irp cats=”24”]

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता खुद को इकरा हसन समझे और ईमानदारी से चुनाव लड़ाने का काम करें। कांग्रेस का इतिहास रहा है जिसने देश को अपने खून से सींचा है। जिस पार्टी ने अपने दो दो प्रधानमंत्री देश की अखंडता के लिए प्राणों की आहुति दे दी हो उनसे पूछा जाता है कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया। स्वतंत्रता सेनानीयों से पूछो कांग्रेस की भूमिका क्या थी। देश विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिए इंडिया गठबंधन की स्थापना हुई है।

 

कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने आरोप लगाया कि राम राज्य की बात करने वाले परशुराम का विरोध कर रहे हैं।बिडोली में भगवान परशुराम जी के हवन और भंडारे को इसलिए रोका गया क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम का समर्थन किया था। गाय के नाम पर राजनीति करने वालो को गोवंशो की दुर्गति दिखाई नहीं देती। चौधरी चरण सिंह के अपमान को भूलकर चवन्नी पलट गई है।

 

पीसीसी मेंबर अखलाक प्रधान ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन को मजबूती से चुनाव लड़ाने का काम करेंगे। जिला सचिव संदीप शर्मा ने संचालन करते हुए कहा कि देश से दमनकारी नीतियों की विदाई तय है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश भारद्वाज और डॉ रामलाल कश्यप ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाना हम सब कांग्रेसियों की जिम्मेदारी है। यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी, अनूसूचित जिलाध्यक्ष लोकेश कटारिया ने कहा कि स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाने का काम करें। किसान मजदूर के बीच खाई खोदने का काम किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली, जुनैद खान जिला उपाध्यक्ष,अखलाक प्रधान पीसीसी मेंबर, राशिद प्रधुमण तोमर जिला उपाध्यक्ष,चोहान एडवोकेट, असलम प्रमुख , युनुस प्रधान जी सन्नी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, सीमा जाटव ज़िला उपाध्यक्ष,योगेश भारद्वाज ज़िला महासचिव, डाक्टर रामलाल कश्यप जिला महासचिव, शमशीर खान जिला महासचिव,राधेश्याम सैनी,वतन सैनी, कादिर जंग मिडिया प्रदेश सचिव , लोकेश कटारिया जिलाध्यक्ष अनुसूचित,शाहरुख मनसुरी जिला सचिव, अछछू मियां पुर्व प्रधान जिला महासचिव,नफीस प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक, अरविंद झझोट ज़िला सचिव, धमेंद्र कांबोज वरिष्ठ कांग्रेसी, महाबीर सैनी, अरुण जैन वरिष्ठ कांग्रेसी, बिजेंश शर्मा जिला जिलाध्यक्ष सेवादल,देवीदत्त शर्मा जिला उपाध्यक्ष, प्रताप शर्मा ब्लाक अध्यक्ष, रविन्द्र पवार, जावेद केराना, जबरसिंह पाल पीपीसी, माजिद अली, सुबोध कोरी ब्लाक अध्यक्ष, प्रमोद कश्यप, संदीप राणा जिला सचिव, आसिफ खान जिला सचिव, नरेश धिरयान, सुंदर सैनी, अरविंद सैनी, प्रदीप आनंदी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय