Tuesday, May 20, 2025

बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी- सद्गुरु जग्गी वासुदेव

नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेश का आंतरिक मसला नहीं है। उन्होंने आगाह किया है कि इस अत्याचार के खिलाफ भारत को खड़ा होना होगा।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एक्स हैंडल पर देश और देशवासियों से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है कि अपने पड़ोस में अल्पसंख्यकों (हिन्दुओं) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करनी होगी। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो भारत को ‘महा-भारत’ बनाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश हमारे राष्ट्र का हिस्सा था। वह दुर्भाग्य से पड़ोस बन गया। वहां रह रहे हिंदू अत्याचार सह रहे हैं। हमें समझना होगा कि वास्तव में वह इसी राष्ट्र के और भारतीय सभ्यता के हैं। उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय