Sunday, April 27, 2025

कैराना में नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हुई बारिश

कैराना। निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले निर्वाचित चेयरमैन  एवं सभासदगण के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप देने के लिए पालिकाकर्मी तैयारियों में जुटे है। लेकिन उनकी मंसा पर अचानक आई तेज आंधी व बारिश ने पानी फेर दिया है।
गत 13 मई को नगर निकाय चुनाव की मतगणना के उपरांत कैराना नगरपालिका के चेयरमैन शमशाद अंसारी निर्वाचित हुए। इस दौरान नगर पालिका में मौजूद 28 वार्डों के लिए सभासद भी विजयी हुए। एक पखवाड़े पूर्व निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों के समर्थक ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला जारी रखा। शासन की ओर से शुक्रवार को प्रदेशभर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित किया गया। नगर के मुख्यमार्ग पर स्थित पब्लिक इंटर कालेज में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई। गुरुवार की सायं अचानक आई तेज आंधी व बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया टेंट उखड़ गया। वही परिसर में बारिश का पानी भर गया। जिसके चलते सभी व्यवस्था बिगड़ गई। पालिका कर्मी पुनः सभी व्यवस्था को माकूल करने में जुटे है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय