Wednesday, February 26, 2025

कहा गया कि वह कम बोलते हैं मगर…, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने ये कहा

 

 

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बीती रात दिल्ली के एम्स में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें देश का एक ऐसा प्रधानमंत्री बताया, जिनके फैसलों ने भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया।

 

 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि”डॉ. मनमोहन सिंह जी ने जिस तरीके से आर्थिक नीतियों पर निर्णय लिया, उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व में अपनी स्थिति मजबूत कर पाया है।” कहा कि”यह कहा जाता है कि वह कम बोलते थे, लेकिन उनके फैसले गहरे विचार और दूरदृष्टि के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में हर क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले। वह हमेशा एक अच्छे प्रधानमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे।”

 

 

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यकाल और निर्णयों ने भारत को आर्थिक सुदृढ़ता और वैश्विक पहचान दिलाई। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद करेंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय