Friday, May 9, 2025

जेठालाल ने ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” सीरीज से लिया ब्रेक

मुंबई। टीवी सीरियल ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” पिछले 15 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सफर के दौरान कई कलाकारों ने इस सीरीज को अलविदा कह दिया। सामने आया है कि ”दयाबेन” यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी के बाद जेठालाल यानी दिलीप जोशी भी ब्रेक ले रहे हैं।

दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेठालाल धार्मिक यात्रा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। दिलीप जोशी अपने परिवार के साथ तंजानिया की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही वह अबू धाबी भी जाएंगे। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में दिलीप जोशी सीरियल में नजर नहीं आएंगे। दिलीप जोशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सीरियल ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। इस सीरियल में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बसीवाल ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

सीरियल ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को रिलीज हुआ था। तब से यह सिलसिला पिछले 15 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय