Tuesday, April 22, 2025

पुलिस सुरक्षा से भागे 25 हजार के इनामी तीसरे कैदी को झांसी जीआरपी ने किया गिरफ्तार

झांसी। पुलिस की सुरक्षा से विगत 19 सितंबर को तीन कैदी फरार हो गए थे। झांसी जीआरपी पुलिस द्वारा दो कैदियों को पूर्व ने ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली थी। वहीं तीसरे कैदी ग्याप्रसाद को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। पुलिस द्वारा उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार को झांसी जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

झांसी जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक नईम खान मंसूरी ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त कैदी पुलिस अभिरक्षा से भाग कर जबलपुर में 250 रुपये प्रतिदिन की पगार पर किसी होटल में काम करने लगा था। दुबारा झांसी में आकर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसे जीआरपी ने आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही पुलिस द्वारा उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

गौरतलब है कि 19 सितंबर पुलिस अभिरक्षा में रेलवे न्यायालय में लाए गए कैदियों में से 03 वैन से फरार हो गए थे। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा समेत दोषी हैड कांस्टेबल व कॉन्स्टेलस को बर्खास्त किया गया था। दो फरार कैदियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज बचे हुए तीसरे इनामी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी विदेश में करते हैं देश का अपमान- अनिल राजभर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय