Saturday, April 26, 2025

हेमंत सोरेन सरकार में झारखंड को मिला लव जिहाद व लैंड जिहाद – अनुराग ठाकुर

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “पिछले पांच वर्ष अगर आप राजद-कांग्रेस-झामुमो की सरकार के देखेंगे तो झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही मिला है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं।

मुज़फ्फरनगर में भूमाफिया हुए बेखौफ, खुद चलाने लगे बुलडोजर, आधी रात को 40 साल पुरानी दुकान कर दी ध्वस्त, भाकियू बैठी धरने पर

उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। यहां पर जल, जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है। इस लूट वाली सरकार को अब जनता खुली छूट नहीं देगी।

मुज़फ़्फ़रनगर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बनाये जा रहे थे तमंचे, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि अब वे भाजपा के साथ चलेगा। हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं? रिकॉर्ड पेपर लीक का काम हुआ। इन्होंने पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाए, लेकिन इण्टरनेट बंद करवा दिए। सरकार ने माना है कि पांच साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी मिल पाई और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया।

सुम्बुल राणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज, भड़के कादिर राणा बोले- मंत्री हूटर बजाते घूम रहे,अफसरों को नहीं दिख रहे !

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी लेकिन पांच प्रतिशत भी नहीं मिल पाया है। बृद्ध महिलाओं के लिए कहा था कि इन्हें ढाई हजार रूपये प्रति माह देंगे और वंचित—​शोषित महिलााओं को भी देंगे, इन्होंने उसे अस्वीकार्य कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय