Friday, May 9, 2025

झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली

रांची। झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने आज विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली।

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधानसभा स्थित अध्यक्ष कार्यालय में आज शाम श्रीमती सोरेन को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ,स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई विधायक और बड़ी संख्या में गण्य मान्य लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बनी है। सामान्य सीट से किसी आदिवासी महिला का विधायक चुना जाना उल्लेखनीय बात है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय