Tuesday, June 25, 2024

भूपेश बघेल के हाथी के दांत खाने अलग, दिखाने के अलग : जेपी नड्डा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रवाना करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमले बोले और वादा-खिलाफी का भी आरोप लगाया।

उन्होंने यहां तक कहा कि भूपेश बघेल के हाथी के दांत हैं, जो खाने के अलग हैं और दिखाने के अलग हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के बीते पांच साल धोखे और छलने के रहे। कांग्रेस जनता को गुमराह कर सत्ता में आई थी। उसने महिलाओं को 500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, जो महिलाओं को नहीं मिला, न ही गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिले हैं, इतना ही नहीं भूमिहीन जनजाति भाइयों को भी जमीन नहीं दी गई है।

नड्डा ने आगे कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि भूपेश बघेल के हाथी के दांत खाने और दिखाने के अलग हैं। उन्होंने सत्ता में आने के लिए जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए।

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और घर वापसी अभियान चलाने वाले दिलीप सिंह जूदेव को भी याद किया और बताया कि वह पार्टी के लिए कितने समर्पित रहे और उन्होंने किस तरह से क्षेत्र के विकास और कल्याण के लिए काम किया। वर्ष 2003 से पहले जूदेव द्वारा राज्य में भाजपा की सरकार लाने के लिए किए गए संकल्प का भी जिक्र किया।

नड्डा ने आगे कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हम भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ की जनता के सामने लाएंगे और इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान मिलता है। एक तरफ राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं, दूसरी तरफ देश के हिंदुओं के खिलाफ उनके नेता बयान देते हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आदिवासियों के मान सम्मान की चिंता नहीं है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण के बाद भी भोज में शामिल नहीं हुए। जबकि, भाजपा ने आदिवासियों का सम्मान करते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया है।

नड्डा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार शराब घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाल जैसे भ्रष्ट कारनामों से रिकार्ड बना रही है। वहीं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एनएच का निर्माण, विशेष सड़क कॉरिडोर, एम्स, मेडिकल कॉलेज खुलवा रही है।

विपक्षी दलों के गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक का हवाला देते हुए नड्डा ने कहा कि मुंबई में हुई आईएनडीआई अलायंस की बैठक में मां सोनिया गांधी और बेटे राहुल गांधी का एजेंडा सनातन धर्म का निरादर करने का था, जिसको पूरा करने का काम डीएमके और अन्य पार्टियों को सौंपा गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय