Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में 10 अक्टूबर से 24 दिन के लिए बंद हो जाएगी गंगाजल की आपूर्ति

मेरठ। मेरठ शहर के लोगों को 24 दिन अब पीने के लिए गंगाजल नहीं मिलेगा। हरिद्वार में मायापुर रेगुलेटर से गंगाजल की आपूर्ति 10 अक्तूबर को बंद की जाएगी। इससे मेरठ शहर की करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित होगी। गंगा जल से शहर की आपूर्ति प्रभावित ना हो इसके लिए मेरठ नगर निगम के अधिकारी अस्थायी व्यवस्था में लगा हुआ है। पाइप लाइन को जलाशय व नलकूपों से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

 

सिंचाई विभाग ने कई जिलों को पत्र भेज दिया है। मुरादनगर से दिल्ली की पेयजल की आपूर्ति, मुजफ्फरनगर के जौली गांव से मुख्य गंगनहर से अनूपशहर गंगनहर ब्रांच और मसूरी से गाजियाबाद की पेयजल की होने वाली आपूर्ति प्रभावित होगी। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने जलकल विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह और अवर अभियंता पंकज कुमार के साथ बैठक की।

 

उन्होंने बताया कि गंगनहर भोला झाल से मेरठ शहर में घंटाघर स्थित टाउन हॉल, विकासपुरी, सर्किट हाउस और दिल्ली रोड पर गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था है। 31 अक्तूबर को दीपावली पर भी पेयजल संकट रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय