Monday, February 24, 2025

गाजियाबाद में महिला की आपत्तिजनक फोटो और चेट वायरल की धमकी देकर पांच लाख ऐंठे,आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। एक व्यक्ति ने एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और चेट वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और चेट उसके भाई को भेज दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

महिला ने थाना क्रासिंग रिपब्लिक पर इजिन्दर बेदी मूल निवासी रमेश स्टोर सदर रोड फोरबेसगंज जिला अरनिया बिहार और हाल निवासी अवेन्यू गौर सिटी नोएडा के खिलाफ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी इजिंदर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसका पत्नी से तलाक हो गया था। उसका बेटा सफायर स्कूल में पढ़ता है।

 

उसी स्कूल में महिला का बच्चा भी पढ़ता है। महिला जब बच्चे को स्कूल छोडऩे जाती थी तो उसकी मुलाकात होती थी। इसी दौरान इजिंदर ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके घर आने जाने लगा। एक दिन आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पांच लाख रुपये और जेवर भी ले लिए। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो और चेट महिला के भाई को भेज दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय