Monday, June 5, 2023

कैराना की बेटी ने यूएई में किया जनपद का नाम रोशन, “जश्न-ए आजमगढ़” मुशायरे में कलाम पढ़कर बढ़ाया जनपद शामली का गौरव

कैराना। यूएई दुबई  के शारजाह  में आयोजित “जश्न-ए आजमगढ़” मुशायरे में कैराना की बेटी महक कैरानवी ने  अपना कलाम पढ़कर खूब वाहवाही लूटी और जनपद शामली का नाम रोशन किया।
यूएई दुबई के शारजाह  में “जश्न-ए आजमगढ़” के नाम से आयोजित मुशायरे मे जैसे ही कैराना की बेटी महक कैरानवी को  अपना कलाम पेश करने के लिए बुलाया गया तो वहां मौजूद श्रोताओं  में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरा हॉल महक कैरानवी जिंदाबाद से गूंज उठा।
अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली महक कैरानवी ने भी श्रोताओं को मायूस नही किया और अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से उनका मन मोह लिया।
श्रोताओं के आह्वान पर तीन बार इस होनहार बेटी को अपना कलाम पेश करने  का अवसर मिला। इससे पहले महक कैरानवी शीमारो टीवी पर अपनी प्रस्तुति देकर जनपद शामली का गौरव बढ़ा चुकी हैं, ऐसी बेटी पर जनदवासियों को गर्व है,जो देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में जनपद शामली के साथ साथ कैराना का नाम रोशन कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय