Monday, May 19, 2025

काजोल ने सेलिब्रेट किया ‘नो डाइट डे’, बन मस्का का लिया आनंद

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह “बन मस्का” का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

काजोल ने सोशल मीडिया एक्स पर यह तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह बिस्तर पर बैठे हुए अपनी एक दोस्त के साथ ‘बन मस्का’ का आनंद लेती दिख रही हैं। उन्होंने ‘बन मस्का’ के साथ “नो डाइट डे” सेलिब्रेट किया।

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”पोस्ट करना भूल गई, खाना याद रहा।” इसके साथ उन्होंने हैशटैग में “प्रायोरिटीज”, “नो डाइट डे”, “लेट पोस्ट” और “बन मस्का” लिखा है।

सोशल मीडिया की शौकीन काजोल अक्सर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें, मीम्स और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

काजोल जल्द ही कृति सेनन और शाहीर शेख के साथ ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस पिछली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘द ट्रायल’ में नजर आई थीं।

‘दो पत्ती’ एक दिलचस्प मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसका निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। इस फिल्म में उत्तर भारतीय पहाड़ियों की एक मनोरंजक कहानी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय