Saturday, April 26, 2025

एडीजी-एसएसपी ने पुरकाजी खादर के गांव में गुजारी रात, मुजफ्फरनगर सीमा क्षेत्र के गांव वालों के साथ की गोष्ठी

 

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर शासन के निर्देशों के क्रम में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल और एसएसपी संजीव सुमन देर रात उत्तराखंड बॉर्डर से सटे पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव दादुपुर एवं ग्राम शेरपुर पहुंचे। आला पुलिस अधिकारियों ने दोनों गांव वालों की समस्याएं सुनी और गोष्ठी आयोजित कर उनके साथ सीधा संवाद किया।

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगिक विकास एवं सुदृढ़ सुरक्षा और कानून व्यवस्था शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के अनुपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार रात को प्रदेश की सीमा से सटे गांव में प्रवास किया गया। बताया कि रात्रि विश्राम कर ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान गांव वालों और सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गांव में पैदल गश्त एवं गोष्ठी करते हुए उनकी कुशलता की जानकारी ली गई।

[irp cats=”24”]

गांव वालों की समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान आस-पास सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य तथा होने वाली अवांछनीय गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। गौ-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और कार्यवाही करने के लिए बनायी गयी कार्ययोजना का आंकलन किया गया।

एसएसपी ने बीट आरक्षी और ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्टर नंबर 08 की प्रविष्टियों की चेकिंग एवं सत्यापन किया तथा सीमा सुरक्षा के सटीक आंकलन के उद्देश्य से पुलिस बैरियर और नाका एवं ग्राम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दशा-दिशा आदि की चेकिंग की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों के बारे में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों ने अपने सीमा क्षेत्र के गांव में रात्रि प्रवास कर गांव वालों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराया।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय