Thursday, January 23, 2025

कमल पंचारिया बने राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष

राजस्थान. कमल पंचारिया को राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश रानेजा और बीकानेर जिले के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन पंचारिया सिंधू की सहमति से की गई है। कमल पंचारिया प्रचार प्रसार प्रमुख प्रखड विश्व हिंदू परिषद नोखा के साथ-साथ भाजपा से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। अर्जुन पंचारिया ने उनकी कार्य कुशलता और निर्भरता को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा है।

दिल्ली के स्कूल में धमकी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

कमल पंचारिया पहले संगठन के साथ बिना किसी आधिकारिक पद के स्वेच्छा से जुड़े हुए थे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत रहने और अपने कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में ‘कुम्भवाणी’ का क‍िया शुभारंभ

परशुराम सेना के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन पंचारिया सिंधू ने उनके काम की सराहना करते हुए कहा, “कमल की मेहनत और प्रतिबद्धता ने उन्हें इस पद के योग्य बनाया है। हमें विश्वास है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” इस नियुक्ति के बाद कमल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं संगठन के उद्देश्यों को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहूंगा।” बीकानेर जिले में परशुराम सेना युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष बनने पर कमल पंचारिया को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

बीजेपी नेता धीरज चड्ढा ने सपा की महिला विधायक को कहा-तुम्हें जूतों से मारूँगा

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!