Saturday, May 10, 2025

मेरठ में बंद फैक्टरी में चल रहा था कमेला, मांस और पशु अवशेष के साथ छह गिरफ्तार

मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर कॉलोनी में इमरान की बंद फैक्टरी में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा किया। यहां पर काफी मात्रा में मांस और अवशेष मिले। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गो अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया।

पुलिस के मुताबिक की सुबह पुलिस ने एक सूचना पर हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर में इमरान की बंद पड़ी फैक्टरी में छापा मारा। इसका गेट बाहर से बंद था। इसे खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो अवैध कटान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फैक्टरी के अंदर काफी मात्रा में खून और पांच पशुओं के अवशेष मिले। पुलिस को मौके से कटान के औजार भी मिले।

यहां से काफी मात्रा में बरामद मांस को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। छानबीन में पता चला कि आरोपी पिछले काफी समय से अवैध रूप से यहां मिनी कमेले का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने इमरान व साजेब, लोहिया नगर निवासी सरताज, कैफ, रहबर और श्याम नगर निवासी मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय