Monday, May 6, 2024

कांग्रेस कुनीति और कुबुद्धि का शिकार, हिमाचल में लानी होगी स्थाई सरकार- कंगना रनौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मंडी। भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत ने फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। अपने गृह क्षेत्र सरकाघाट के बलद्वाडा में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ाबा देने वाली पार्टी है जिसमें सिर्फ नेताओं के बेटे औऱ बेटियों को राजनीति में आगे लाने के लिए मौका दिया जाता है जबकि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जहां साधारण से कार्यकर्ता को भी टिकट मिलते हैं और उनके काम के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने तो महिलाओं को भी 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में कर दिया है जिससे अब महिलाएं भी बड़ी संख्या में आगे आएंगी।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मातृ शक्ति का भरपूर समर्थन मोदी को इस बार मिलने वाला है।  एक तरफ भाजपा शीर्ष नेताओं की ऐसी अच्छी सोच है जबकि वहीँ कांग्रेस आज कुनीति और कुबुद्धि का शिकार हो गई है। इनके नेता आज सेना पर सवाल, महिलाओं का अपमान और हमारे आदर्श भगवान राम को भी काल्पनिक बताते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कंगना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को उभारने के लिए हमें अब एक ऐसी स्थाई सरकार लानी है जो पांच के बजाय लंबे समय तक विकास कर सके जैसे केंद्र में मोदी सरकार अब तीसरी बार सत्ता में आ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे सरकार तो बना ली लेकिन अब क्या हाल बने हैं आप सब देख रहे हैं। महिलाओं के वोट लेने के लिए 1500 देने की गारंटी दी और अब जब फिर चुनाव आ गए तो पेपर भरने के लिए बोल रहे हैं।  ये सब सिर्फ वोट हासिल करने की कुनीति है। ये करप्ट लोग हैं। नीच बातें बोलते हैं।

कंगना ने कहा कि मुख्यमंत्री बोलते हैं हमने 97 प्रतिशत हिन्दू विचारधारा को हिमाचल में हराया है। इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है। दूसरी तरफ़ मां भारती का एक सपूत है जो विदेशों में भी मुसलमान देश में हिन्दू मंदिर जाकर सनातन का झंडा बुलंद कर रहा है। आपको तय करना है आपको कैसे लोग चाहिये। मोदी जी गरीबों, माताओं , बहनों का उद्धार करने वाले हैं जिन्होंने संघर्ष से मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कोविड जैसे संकट में भी देश की अर्थ व्यवस्था को पटरी से उतरने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि आज सरकाघाट की बेटी को उन्होंने टिकट देकर इस इलाके का मान बढ़ाया है। अब आने सबसे ज्यादा लीड देकर मुझे जिताकर मोदी जी को मजबूत करना है। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय