Thursday, May 1, 2025

शामली में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के लिए विशेष कैंप, डीएम ने किया उद्घाटन

शामली। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग शामली द्वारा नगर पालिका परिषद कैराना, नगर पंचायत झिंझाना और मैसर्स कैरियर व्हील्स प्रा. लि., कैराना रोड में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इन कैंपों का उद्देश्य श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश राज्य असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड और उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और अधिक से अधिक श्रमिकों को उनका लाभ दिलाना था।

मुज़फ्फरनगर में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कैराना नगर पालिका परिषद सभागार में किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में श्रमिक है, चाहे वह किसी भी पद पर हो। सेवाएं देना ही श्रम है।”

[irp cats=”24”]

मुज़फ्फरनगर में चोरों का आतंक, चेयरमैन के यहाँ भी धावा बोला, कई अन्य जगह किया हाथ साफ़

उन्होंने बताया कि एक समय था जब श्रमिकों के कार्य घंटे तय नहीं थे, लेकिन वर्षों के संघर्ष और आंदोलनों के बाद 8 घंटे का कार्य समय तय किया गया और ओवरटाइम का प्रावधान भी जोड़ा गया। डीएम ने कहा कि बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, और सरकार श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुज़फ्फरनगर में डीएम-डीआईजी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, नहीं मिला कुछ आपत्तिजनक !

डीएम ने अटल आवासीय विद्यालय योजना, आयुष्मान कार्ड, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व एवं शिशु हितलाभ योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि “श्रमिकों के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक लाभ की व्यवस्था है। कोई भी सामाजिक क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां श्रमिकों की उपेक्षा हुई हो।”

उन्होंने श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की ताकि वे सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित हैं और इनके अधिक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पात्र श्रमिकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सहायक श्रमायुक्त अचला पाण्डेय ने बताया कि विशेष कैंप के माध्यम से लगभग 50 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया, जिनमें कन्या विवाह सहायता योजना और मातृत्व शिशु हितलाभ योजना प्रमुख हैं। श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों और योजनाओं जैसे ई-श्रम योजना, श्रमिक मानधन योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कैराना शमशाद अहमद, उप जिलाधिकारी स्वप्निल कुमार यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, खंड विकास अधिकारी कैराना, श्रम विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय