Saturday, April 26, 2025

कानपुर देहात: अश्लीलता का विरोध करने पर दबंगों ने किया पथराव, कई युवक गिरफ्तार

कानपुर देहात। जनपद के मंगलपुर थानाक्षेत्र में अश्लील हरकत के विरोध में बीती देर रात थाने के निकट स्थित पीड़िता के घर पर दबंगों ने पथराव कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव में शामिल कई युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता की बेटी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके विरोध में जब वकील पड़ोस में रहने वाले संतोष के पास गए तो उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके चलते आपस में विवाद बढ़ गया। इसी के बाद संतोष और कुछ लोगों ने मिलकर वकील के घर पर हमला कर दिया।

इस दौरान कुछ पत्थर थाने परिसर में भी आये, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और उन्होंने मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिस ने करीब 20 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है।

[irp cats=”24”]

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है, किसकी संलिप्तता इस मामले में है, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय पास में शादी भी थी, जिसके चलते वहां पर बाहर से भी आये कुछ लोग थे। बताया कि जो दोषी नहीं होंगे, उनपर कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन जिनकी इस मामले में संलिप्तता है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय