Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में ‘कांवड़ परंपरा’ पुस्तक का दूधेश्वरनाथ मंदिर में विमोचन

गाजियाबाद। प्राचीनतम सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रितु शर्मा के कर कमलों द्वारा गाजियाबाद के शिवभक्तों के सहित प्रदेश के समस्त कांवड़ियों को समर्पित ‘कांवड़ परंपरा’ पुस्तक का विमोचन कराया।

 

 

[irp cats=”24”]

विमोचन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस महत्त्वपूर्ण पुस्तक के बारे में बताया कि पुस्तक की परिकल्पना श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के द्वारा की गई है। 63 पन्नों की इस पुस्तक में दिव्या पीठ दिलेश्वर नाम मंदिर के इतिहास की जानकारी सहित छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापना के बारे में जानकारी के साथ-साथ शिवरात्रि व्रत की पूजा विधि और संपूर्ण कांवड़ नियमावली को विस्तार से कांवड़ की परंपरा के बारे में प्रकाश डाला है। पुस्तक के मूल में श्री दूधेश्वर पूजा विधि, शिवनामृत पूर्ण विषय विस्तार के साथ बताया गया है।

 

 

महंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कांवड़ परम्परा पुस्तक में धर्मप्रेमियों और भोले नाथ के भक्तों को पूजा पद्धति का पूर्ण लाभ कैसे और किस विधि से करें। इसकी जानकारी के साथ पूरी कड़ी को परम्परा से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया सच्चिदानंद परमेश्वर शिव एक हैं; वे विश्वातीत हैं और विश्वमय भी हैं। वे गुणातीत हैं और गुणमय भी हैं। वे एक ही हैं और अनेक भी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय