Thursday, May 1, 2025

संजीव बालियान की हार का कारण कपिल देव !, कपिल देव की संपत्ति की हो निष्पक्ष जांच हो- मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान की हार के लिए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ही जिम्मेदार हैं। मांगेराम त्यागी ने कपिल देव अग्रवाल की संपत्ति की जांच की मांग की है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कपिल देव के चेयरमैनी के कार्यकाल के दौरान बकाया टैक्स की फाइल गायब करने का आरोप लगाया है।

 

[irp cats=”24”]

मांगेराम त्यागी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना था, इसमें “भईया जी कहिन” चैनल के द्वारा तुलसी पार्क शिव चौक पर डिबेट का आयोजन किया गया था, इसमें किसान नेता के रूप में डिबेट में प्रतिभाग करने हेतु मुझे भी डिबेट में आमन्त्रित किया था। इसमें सत्ता एवं सरकारी तथा भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखने हेतु कपिल देव अग्रवाल, मन्त्री भी मौजूद थे। डिबेट के दौरान मेरे द्वारा किसानों से सम्बन्धित सवाल कपिल देव अग्रवाल से किये गये, उनका सन्तोषजनक जवाब नही दे सके।

 

भारी संख्या में अनके साथ अन्य लोग भी वहाँ मोजूद थे। वहाँ बडी संख्या में पुलिस अधिकारी भी थे। कपिल देव अग्रवाल डिबेट में अपनी असफलता के चलते पहले की प्लानिंग बनाये हुये थे, और वहाँ शोर शराबा करे, एक अपरिचित व्यक्ति से योजनाबद्ध तरीके से थाना कोतवाली में एससीएसटी एक्ट की धाराओं के अन्तर्गत कपिल देव द्वारा मेरे व 4-5 लोगो के विरूद्ध प्राथमिक दर्ज करा दी। किसी अजय सागर नाम के व्यक्ति द्वारा, जबकि अजय सागर नाम के व्यक्ति से ना तो कोई ब्यानबाजी हुई, और ना ही बहस हुई और ना ही कोई मारपीट हुई। इसकी गवाही वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से की जा सकती है, यह सब प्रोपगन्डा कपिल देव अग्रवाल द्वारा फर्जी तरीके से कराया गया गया।

 

कपिल देव अग्रवाल सत्ता के नशे में चूर है तथा वह मेरे से इर्ष्या व कुण्ठत रखते हैं, क्योकि मेरे द्वारा लोकसभी चुनाव में पुर्व कई बार इनकी एडवरटाईजिंग कम्पनी पर नगरपालिका का लगभग 10-12 करोड की बकायेदारी है, उस सम्बन्ध में मेरे द्वारा मीडिया में आवाज उठायी गयी, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का बडा बकायेदार होने के बावजूद कपिल देव अग्रवाल द्वारा अपने दवाब एवं प्रभाव के चलते रिश्वतखोरी के द्वारा नो डयूज प्राप्त करते हुए, निर्वाचित हुये इसके सामने कोई भी व्यक्ति जवाब खोलने को तैयार नही है, क्योकि यह उस पर किसी ना किसी तरीके का उत्पीडन पर उतारू रहता है। कपिल देव अग्रवाल द्वारा अपने विधायक एवं मन्त्री रहतें हुए बेइतहां सम्पत्ति संकलित की गयी है। उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। मांगेराम त्यागी ने संजीव बालियान की हार के लिए भी कपिल देव अग्रवाल को जिम्मेदार ठहराया।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय