Tuesday, May 20, 2025

महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण से केंद्रीय मंत्री खफा, फैसले पर जताई खुलकर आपत्ति

कोल्हापुर, /रत्नागिरी/- केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रविवार को महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को दिए गए आरक्षण पर नाराजगी जताई।
उन्होंने राज्य सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नाराजगी पोस्ट करते हुए कहा कि वह कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट करेंगे।


श्री राणे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं मराठा समुदाय के आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और दिए गए आश्वासन से सहमत नहीं हूं। इससे राज्य में असंतोष फैल सकता है क्योंकि यह ऐतिहासिक परंपराओं वाले मराठा समुदाय और अन्य पिछड़े समुदायों पर अतिक्रमण होगा। कल सोमवार है; मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और इस बारे में विस्तार से बात करूंगा।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय