Wednesday, March 26, 2025

बरेली में करणी सेना चलाती थी गौकशी रैकेट, नगर अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, जिलाध्यक्ष फरार

बरेली- बरेली में करणी सेना का जिलाध्यक्ष गौकशी का रैकेट चलाता है और गौमांस डालकर लोगों के प्लाट से वसूली का भी धंधा चलाता है। पुलिस ने गौ हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद करणी सेना के महानगर अध्यक्ष तीन आरोपितों को घटना स्थल से अवशेषों के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि जिला अध्यक्ष समेत 2 अभी भी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित गौहत्या के बाद दूसरे के खेतों में अवशेष फेंक उस पर दबाव बनाते और वसूली करते। भोजीपुरा पुलिस को सूचना मिली कि देवरनिया नदी के पास कुछ लोग गौहत्या कर रहे हैं।

भोजीपुरा थाने के एसआई रनवीर सिंह के मुताबिक वह क्षेत्र में शुक्रवार रात गश्त कर रहे थे। ग्राम बिल्वा में मुखबिर ने सूचना दी कि देवरनिया नदी के पास नाले के किनारे प्रतिबंधित पशु का कटान किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक तस्कर ने चिल्लाया सईद खां गोली मार पुलिस आ गयी है। एक तस्कर ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायर कर दिया जो मिस हो गया। पुलिस ने तीन तस्करों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर गोवंशीय पशु के अवशेष, काटने के उपकरण, तमंचा, कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम सीबीगंज का मो सईद खां, इज्जतनगर का देवेंद्र कुमार और अकरम बताया। तस्करों ने बताया कि तीनों ने सीबीगंज का चांद उर्फ अजय और राहुल सिंह के साथ गाय का कटान किया और मांस लेकर चांद चला गया है। बताया कि अगर पकड़े गए तो राहुल संभाल लेगा। हिमांशु पटेल के मुताबिक करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह कटान करवा रहा था। देवेंद्र महानगर अध्यक्ष है। उन्होंने एक्स (ट्वीटर) पर शिकायत कर यूपी पुलिस, आईजी, बरेली पुलिस और डीजीपी को टैग किया है। घटना के बाद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने जिला अध्यक्ष राहुल सिंह को संगठन से निष्कासित कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय