Thursday, April 24, 2025

शामली में “वोट की चोट” से चेताएंगे कश्यप समाज, महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश न हुआ तो भाजपा भुगतेगी परिणाम!

शामली। शामली में महर्षि कश्यप एकता संगठन के नेतृत्व में कश्यप समाज के सैकड़ों लोग गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती (5 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि यह मांग पूरी नहीं हुई तो 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट की चोट दी जाएगी।

 

पचेंडा कलाँ के प्रधान ने पहलवान परिवार से बताया जान का खतरा,सीएम समेत अफसरों को भेजी शिकायत

[irp cats=”24”]

 

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि समाजवादी सरकार के दौरान महर्षि कश्यप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। इससे कश्यप समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मुज़फ्फरनगर में पत्नी ने पति को कॉफी में मिलाकर दे दिया ज़हर, हालत गंभीर

संगठन के सदस्यों ने कहा कि कश्यप समाज परंपरागत रूप से भाजपा का समर्थन करता रहा है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी भावनाओं की अनदेखी किए जाने से वे उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि सरकार ने महर्षि कश्यप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश बहाल नहीं किया, तो आगामी चुनाव में भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय