Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ संघर्ष,एक की हुई मौत

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र के गांव भोजेवाला में पांच दिन पूर्व खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुए संघर्ष में घायल उधम सिंह (21) की मौत हो गई। उधम अपने पिता का इकलौता बेटा था।सुशील कुमार पुत्र शीशपाल सिंह की परिवार के ही सुरेश कुमार पुत्र जादो राम के साथ खेत की मेड़ को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। पांच दिन पहले उनमें झगड़ा हो गया था।

 

इसमें एक पक्ष के सुरेश कुमार व उसका बेटा उधम सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुशील कुमार घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया था। यहां से चिकित्सकों ने सुशील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था, जबकि सुरेश कुमार व उधम सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल से उधम सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया था।

[irp cats=”24”]

 

उधम सिंह की मौत की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बताया, कि पहले से दर्ज मुकदमे में धाराएं जोड़ दी गईं हैं। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि उसकी एक छोटी बहन और उधम अविवाहित था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय