Sunday, April 27, 2025

लोकतंत्र और संविधान को मज़बूत करने के लिए करें मतदान- केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के ख़िलाफ़ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मज़बूत करने के लिए होगा।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूँ कि वोट ज़रूर डालकर आएँ। अपने परिवार, सगे-सम्बंधियों और मित्रों से भी वोट करने के लिए कहें।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के ख़िलाफ़ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मज़बूत करने के लिए होगा। मतदान केंद्र पर जाइए और अपने वोट से बता दीजिए कि भारत में जनतंत्र है और जनतंत्र ही रहेगा। जय हिन्द।”

[irp cats=”24”]

इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला ‘इंडिया’ समूह में शामिल आम आदमी पार्टी (आप)और कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस ने तीन सीटों पर और ‘आप’ ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहाँ की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय