Saturday, April 19, 2025

विपासना के लिए गए केजरीवाल लेकिन काफिले में दिखी दो-दो करोड़ की गाड़ी, वो आम आदमी नहीं : मनजिंदर सिंह सिरसा

 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विपासना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच गए हैं। केजरीवाल के पंजाब पहुंचने के बाद अब भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आई है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार के बाद अपना असली रंग दिखा दिया है। कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल विपासना के लिए होशियारपुर गए, लेकिन उनके काफिले का नजारा देखने वाला था। उनके काफिले में पचास से अधिक गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें से दो-दो करोड़ रुपए की लैंड क्रूजर शामिल थीं। इसके अलावा 100 से अधिक पुलिस कमांडो उनके साथ थे।

मुज़फ्फरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष व मंत्री ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट, क्षेत्र के विकास पर की चर्चा

 

 

यही नहीं, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शामिल थीं और वह कहते हैं कि शांति लेने के लिए वहां गए हैं। मैं पूछता हूं कि यह कैसी शांति है, जिसके लिए पंजाब के लोगों के खजाने से लाखों रुपए उड़ाए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह कैसी शांति है, जिसके लिए पूरे होशियारपुर को जगाया जा रहा है और यह कैसी शांति है, जिसके लिए 100 से अधिक कमांडो को तैनात किया गया है। अरविंद केजरीवाल पहले मसीहा बनकर निकले थे और वैगन-आर में घूमते थे। मगर जैसे ही सत्ता मिली तो उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया। अब उनको विपासना के लिए भी 100 कमांडो चाहिए और पचास गाड़ियों का काफिला भी चाहिए। क्या इससे कम में उनकी विपासना भी नहीं होती है।” मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने मशहूर दार्शनिक प्लेटो की लाइन का जिक्र करते हुए लिखा, “किसी व्यक्ति का मापदंड यह है कि वह सत्ता का क्या उपयोग करता है।

मुज़फ्फरनगर में थाने पहुंची भाकियू अराजनैतिक की फूट, एक-दूसरे पर लगाये आरोप-प्रत्यारोप

 

यह भी पढ़ें :  दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल 2 की इंडिगो की सभी उड़ानें टर्मिनल 1 से जाएंगी

 

अरविंद केजरीवाल, जो कभी वैगनआर में आम आदमी होने का दिखावा करते थे, अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर, 100 से अधिक पंजाब पुलिस कमांडो, जैमर और एंबुलेंस के भव्य काफिले में चलते हैं, एक वीआईपी महाराज की तरह जो शांति के लिए विपासना के लिए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अगर सत्ता ही उनकी परीक्षा थी, तो वे बुरी तरह विफल हो गए हैं। किस तरह की ‘विपासना’ के लिए पंजाब के करदाताओं द्वारा वित्तपोषित भव्य सुरक्षा परेड की आवश्यकता होती है? यहां तक कि सीएम भगवंत मान भी काफिले में नहीं हैं। आपकी सच्चाई सामने आ गई है, धोखाधड़ी, पाखंड और वीआईपी अहंकार अपने चरम पर है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय