Sunday, May 18, 2025

लोकसभा चुनाव में कोई साथ आए या जाएं जीतेगी भाजपा ही- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को रालोद के भाजपा के साथ आने पर कहा कि रालोद जब साथ आयेगी तब बतायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में दो लड़कों की जोड़ी आयी थी। फिर भी सपा का सूपड़ा साफ हो गया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में चाहें कोई साथ आये या जाये जीतेगी भाजपा ही।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कथित धर्मनिरपेक्षता व तुष्टिकरण के दबाव में कांग्रेस लगातार भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धारा को कुंद कर रही थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस धारा में प्राण फूंककर उसे जीवंत बना दिया है। सबका साथ, सबका विकास, सबको सम्मान और सबको स्थान मिल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय