Sunday, May 11, 2025

केशव प्रसाद मौर्य ने किया बागपत का दौरा, पुलिस लाइन परिसर में आवासों का किया निरीक्षण

बागपत- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने निर्माणधीन परियोजना विशेष शाखा अभिसूचना विभाग के पुलिस लाइन परिसर में श्रेणी ए के दो एवं टाइप बी श्रेणी के चार आवासों का निरीक्षण किया। यह परियोजना 3 करोड़ 85 हजार की है जिसे प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इसमें कार्य फिनिशिंग की ओर चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्था मनोयोग से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रयास किया जाये कि परियोजना समय अंतर्गत विभाग को हैंड ओवर हो जाए। डिप्टी सीएम ने परियोजना परिसर में मौलश्री का पौधा भी रोपा। उन्होंने सभी को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया।

उनके साथ वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक ने अशोक का, सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने मौलश्री का, विधायक योगेश धामा ने वॉटलपाम व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अशोक का पौधा लगाकर जनपदवासियों को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा पौधे हमें जीवन देते हैं। पौधे हमें शुद्ध वायु देते हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय