Saturday, April 19, 2025

आदर्श नगर पालिका बनी खेकड़ा, चार करोड रुपये मिलेंगे

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले की खेकड़ा नगरपालिका परिषद को आदर्श नगर निकाय की श्रेणी में चयनित किया गया है।

नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन नीलम धामा ने शनिवार को बताया कि अब प्रदेश सरकार से अधिक बजट आवंटित होना तय माना जा रहा है। जिससे विकास को ओर गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद की एक एक नगर निकाय को प्रतिवर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर निकाय घोषित किया जाता है। वर्ष 2018 से प्रारम्भ हुई योजना में इस वर्ष बागपत की खेकड़ा नगरपालिका का चयन हो गया है। प्रदेश सरकार के अनु सचिव पारसनाथ की ओर से जिलाधिकारी को भेजे पत्र के अनुसार 50 हजार से अधिक जनसंख्या वाली नगर निकाय को चार करोड रूपये की धनराशि दो किश्तों में आवंटित करने की व्यवस्था निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी को नियमानुसार विकास कार्यो की कार्ययोजना डीपीआर तैयार कराकर भेजने के निर्देश दिए है। इससे कस्बे के पाठशाला मार्ग समेत सभी मार्गो का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई मशीन खरीदारी आदि में बढोतरी होगी। इससे कस्बावासी खुश है। नगरपालिका चेयरमेन नीलम धामा ने बताया कि शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। उसके अनुसार कार्ययोजना तैयार कर भेज दी जाएगी। इससे कस्बे में अनेक विकास कार्य पूर्ण होंगे।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय