Monday, May 19, 2025

किसान महापंचायत: सरकार किसानों के मामले में हर मोर्चो पर फेलः गौरव

मेरठ। किसानों की मांगों को लेकर आज मेरठ में भाकियू की महापंचायत शुरू हो गई है। महापंचायत में किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि 14 दिन में गन्ना भुगतान की बात कही गई थी। लेकिन किसानों को सिर्फ धोखा दिया गया। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी। सरकार किसानों के मामले में हर मोर्चे पर फेल हुई है। सरकार नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का शोषण कर रही है। आवारा पशुओं को लेकर सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए, आवारा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं।
इसके अलावा किसान महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने, गन्ना बकाया भुगतान, आवारा पशु से निजता दिलाने व नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने एकजुटता दिखाई। महापंचायत में गायक रागिनी से किसानों में जोश भर रहे हैं।

मेरठ में कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की महापंचायत चल रही है। महापंचायत में भाकियू नेता उपस्थित हैं।

भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत के अलावा अन्य नेता पहुंचे हैं। महापंचायत की अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह व संचालन गजेंद्र दबथुवा, अनुराग चौधरी ने किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय