Monday, April 28, 2025

किसान महापंचायत में खाप चौधरी थांबेदार भी मौजूद, 20 मार्च दिल्ली कूच ऐलान

मेरठ। आज मेरठ के कमिश्नरी पार्क में भाकियू की किसान महापंचायत हुई। जिसमें पश्चिम यूपी के अलावा प्रदेश और दूसरे राज्यों से भी किसान ट्रैक्टर—ट्रालियों में पहुंचे। किसान महापंचायत में खाप चौधरी और थांबेदार भी मौजूद हैं।
टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर किसान नेताओं ने जिला प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी।

20 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसानों की महापंचायत के लिए युवा किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

कमिश्नरी चौराहे पर किसानों का कब्जा हो गया है। पुलिस ने सभी रास्तों पर पुलिस ने की नाकाबंदी
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है।

[irp cats=”24”]

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों की महापंचायत में धीरे-धीरे संख्या बढ़ती चली गई। किसान रणसिंघा के साथ जोश बढ़ाते नजर आ रहे हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर के बने बुलडोजर पर सवार होकर महापंचायत में पहुंचे।
पुलिस ने कमिश्नरी चौराहे पर आने वाले सभी रास्तों पर नाकबंदी कर रखी है। किसानों को छोड़कर आम जनता के लिए रास्ते पूरी बंद कर रखे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय