Sunday, April 27, 2025

बुढ़ाना में किसान पंचायत का आयोजन, राकेश टिकैत बोले- देश में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं

बुढ़ाना। भारतीय किसान यूनियन ने तहसील कार्यकर्ताओं की पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें नए पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए तहसील, थाना, बिजली, गन्ना भुगतान के मुद्दे उठाए गए।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को एमएसपी के मुद्दे पर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा।

कस्बे के मंदवाड़ा मार्ग पर भाकियू की पंचायत में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों की स्थिति दयनीय है। उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है और उन्हें मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कश्मीर में सरकार ने मिलिट्री को लगाकर किसानों के ट्रक रोक दिए, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। सेव के किसानों को नुकसान की साजिश रची जा रही है। अडानी हिमाचल से सेब की पूरी खरीदारी करता है। पर्यावरण की बात करने वाले लोग पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के कारण चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं। जब राजा ने कह दिया कि इतने पार तो सारी मशीनरी को वह पूरा कर दिखाना होगा। एग्जिट पोल में भी मीडिया यही दिखा रहा है, उनका भी बहिष्कार करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए लडऩा होगा और संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को तहसील व थानों पर धरने देने होंगे। हम किसान है और हमे 55 डिग्री तापमान में भी तपना होगा। हमे पंखे व कूलर की आवश्यकता नही है। हमे अपने ट्रैक्टर सही रखने है। आने वाले समय मे ट्रैक्टर और सरकारी मशीनरी के वाहनों की भिड़ंत होगी। सरकार ट्रैक्टर से ही डरती है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिला सचिव अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर प्रधान, मुन्ना प्रधान, ओमपाल मलिक, इसरार, विकास त्यागी, शकुल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय