Tuesday, May 13, 2025

कोतवाल का खर्च निकला करोड़ों में, आमदनी से दौगुना किया खर्च, मुकदमा हुआ दर्ज

महोबा- उत्तर प्रदेश की महोबा सदर कोतवाली थाने में पूर्व प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार करके आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप मे आज मुकदमा पंजीकृत किया गया ।


अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि कोतवाली मे तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर इकाई के निरीक्षक संजय सिंह की शिकायत पर पंजीकृत किया गया है। शासन के निर्देश पर निरीक्षक संजय सिंह द्वारा अशोक कुमार सिंह के खिलाफ की गयी जांच मे उन्हें सरकारी सेवा मे आय से अधिक सम्पप्ति अर्जित करने का दोषी पाया गया है। यह मामला वर्ष 2020 का है, तब वह महोबा सदर कोतवाली मे तैनात थे।


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षक संजय सिंह ने दर्ज कराई शिकायत मे बताया है कि कोतवाल अशोक कुमार सिंह के प्रकरण मे सम्बंधित समयावधि के आय व्यय परीक्षण में उनके द्वारा 3,23,76,148 रूपये की धनराशि अन्य मदों मे व्यय किया जाना पाया गया है जबकि सभी स्रोतों से उनकी सकल आय 1,43,70,091रूपये रही। जांच मे अशोक कुमार द्वारा व्यय की गयी अन्य धनराशि के सम्बन्ध मे कोई जानकारी नहीं दी जा सकी।


एएसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्कालीन कोतवाल अशोक सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कि धारा 13;1बी एवं 13;2 के तहत मामला दर्ज करके विवेचना आरम्भ कर दी गयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय