Wednesday, April 23, 2025

सपा ने विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष, किरनपाल कश्यप को मुख्य सचेतक बनाया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेक समेत चार प्रमुख दायित्वों पर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। उन्होंने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को बनाए जाने का फैसला किया है। विधान परिषद में मुख्य सचेतक की अहम भूमिका निभाने के लिए किरनपाल कश्यप का एलान किया है।

इसके साथ ही विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा को सदन का सचेतक और मो. जासमीर अंसारी को सदन में उपनेता बनाया है। इस संबंध में उन्होंने विधान परिषद सभापति को एक पत्र सोमवार को भेजा है। उन्होंने विधान परिषद सभापति से उक्त सदस्यों को उनके पदों पर नियुक्ति किए जाने की बात कही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय