Wednesday, April 16, 2025

लालू ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, तेजस्वी ने बिहार को नई मंजिल तक ले जाने का लिया वचन

पटना। बिहार में नव वर्ष की धूम है। सभी लोग अपने अपने अंदाज में नए वर्ष का स्वागत कर रहे हैं और एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव ने भी प्रदेश और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुज़फ्फरनगर के मुस्लिम मौहल्ले में मिला एक और मंदिर, अब खतौली के इस्लामनगर में मिला !

 

 

 

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, “देशवासियों और बिहारवासियों को हैप्पी न्यू ईयर! नया साल मुबारक हो। ये साल सब लोगों के लिए मंगलमय हो, लोग सुखी रहें, संपन्न रहें और भेदभाव मिटा कर काम करें।” पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनको भी जन्मदिन की शुभकामनाएं हमने दे दी हैं। एक जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भी जन्मदिन है।

 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने 1.5 वर्ष से वांछित व 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

 

इधर, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी खास अंदाज में लोगों की नए वर्ष की शुभकामना दी है। उन्होंने इस दौरान लोगों से वादे भी किए और वचन भी लिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “नया साल बिहार के लिए नई उमंगें और नई आशाएं लेकर आ रहा है। नए साल 2025 में हम नई सोच, नई शक्ति, नए जोश, नए उत्साह, नए साहस और नए संकल्प के साथ बिहार को नई दिशा और नई मंज़िल तक ले जाने का वचन लेते हैं।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार: जिला कारागार में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

 

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, माफियाओं में मचा हड़कंप

 

” उन्होंने आगे लिखा, “बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिहार को नंबर-1 राज्य बनाने के लिए हमें एक सूत्र, एक बंधन में बंध कर एकजुट होकर एक लक्ष्य के लिए जी जान से काम करना होगा। हमारा एक होना ही एकमात्र मंत्र है बिहार को ‘नंबर 1 राज्य’ बनाने का।” तेजस्वी ने अपने पोस्ट के साथ कई तरह के वादे भी किए हैं, जिसमें माई बहिन मान योजना, लाखों नए रोजगार के लिए निवेश लाने की भी चर्चा की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय