Friday, May 9, 2025

नोएडा में किराएदार महिला के साथ बलात्कार करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर -113 पुलिस ने सोरखा गांव में रहने वाली एक महिला के साथ बलात्कार करने की आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्याय किरासत में जेल भेज दिया है।
 थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 25 मई वर्ष 2023 को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मकान मालिक ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया है।
उन्होंने बताया कि महिला कि शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज संजीव पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सोरखा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय