Wednesday, June 26, 2024

भीम आर्मी के प्रदर्शन से दबाव में आई पुलिस ने राममिस्त्री के छह हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के गांव साधारणपुर निवासी राज मिस्त्री इंदु शेखर की हत्या के मामले में आज भीम आर्मी ने मेरठ डीएम आफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया।

भीम आर्मी के प्रदर्शन से घबराए मेरठ पुलिस प्रशासन ने आज त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्द्रशेखर हत्याकांड के मामले में विजयपाल पुत्र गुरूचरण निवासी ग्राम धनपुरा थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ उम्र 50 वर्ष, संजय पुत्र मूले उम्र 35 वर्ष, मोहित पुत्र प्रेम सिंह उम्र 30 वर्ष, अभिषेक शर्मा उम्र 21 वर्ष, भोपाल पुत्र सिंगारी सिंह उम्र 28 वर्ष सभी समस्त निवासीगण ग्राम धनपुरा थाना परीक्षितगढ मेरठ और अमित उर्फ अंकित मावी पुत्र जवाहर सिंह निवासी ग्राम धनपुरा थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ग्राम साधरणपुर थाना इंचौली जनपद मेरठ द्वारा थाना परीक्षितगढ़ पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बेटे ने अपने पिता इन्द्रशेखर पुत्र तिरखा सिंह निवासी ग्राम साधारणपुर थाना इंचौली मेरठ राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। पिछले चार-पांच माह से थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में विजयपाल पुत्र गुरुचरण के मकान निर्माण का काम कर रहे थे।

मजदूरी के पैसे के लेनदेन को लेकर विजयपाल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर शव को पेड पर लटका दिया था।

पुलिस ने इस मामले में एससी एसटी एक्ट बनाम विजयपाल पुत्र गुरूचरण, हर्ष पुत्र विजयपाल व सुन्दर पुत्र गुरूचरण एवं 02 नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आज त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल बरामद की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय