Tuesday, May 6, 2025

फतेहपुर तिहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर थानाध्यक्ष और दरोगा सस्पेंड

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीते 3 दिन पूर्व हुए तीहरे हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक ने आज संबंधित थानाध्यक्ष व एक उप निरीक्षक को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया।

 

लखनऊ: सरकारी जमीन से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति हटवाने गये पुलिसकर्मियों पर पथराव

 

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को दिन दहाड़े वर्चस्व की लडाई को लेकर हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में पप्पू सिंह व भाई पिंकू सिंह व उनके बेटे अभय प्रताप सिंह पर ताबडतोड फायरिंग करके हत्या कर दी गयी थी। मृतक पप्पू सिंह भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष थे। परिजनों ने विरोध स्वरूप पोस्टमार्टम के बाद 26 घंटे तक अंतिम क्रिया नहीं की। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन प्रेम गौतम आज यहां बताया कि थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज, व उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह को लापरवाही वरतने पर सस्पेंड कर दिया है।

 

हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद में अर्द्धसैनिक बलों ने रातभर चलाया तलाशी अभियान, हिंसा में तीन की मौत, 138 गिरफ्तार

 

 


इस घटनाक्रम को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत रविवार को पीड़ितों के परिजनों से मिलने आ रहे है। उनके आने पूर्व आज पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई को अंजाम दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय