Saturday, April 19, 2025

सूरज कुंड में हुआ न्यूरो फिजिशियन डा. भूपेंद्र चौधरी का अंतिम संस्कार

मेरठ। प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज रविवार को सूरज कुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनको मुखाग्नि बेटे ने दी। इस दौरान शहर के तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।
डॉ. भूपेंद्र चौधरी जसवंतराय अस्पताल के आईसीयू में न्यूरो के मरीजों को देखने आते थे। उन्होंने यहां पर हजारों मरीजों का उपचार किया। शनिवार दोपहर को हार्ट अटैक होने के बाद उनको यहीं पर लाया गया। सबसे पहले उनके सगे मौसेरे भाई डॉ. तनुराज सिरोही पहुंचे। वे ही उन्हें लेकर अस्पताल गए। उनकी हालत बिगड़ने की सूचना पर शहर के 15 -16 डॉक्टर तुरंत अस्पताल पहुंच गए।डेढ़ घंटे तक उनको बचाने के प्रयास किए गए लेकिन सांस नहीं आई।
जसवंतराय अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल को जब ये सूचना मिली तो वे घर थे। दौड़े-दौड़े आईसीयू पहुंचे लेकिन अटैक अपना काम बहुत पहले कर चुका था। डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि दिल टूट गया। बेहद सौम्य व्यक्तित्व था। कभी किसी मरीज के साथ विवाद नहीं हुआ। सबके साथ लेकर चलता था। उनकी भरपाई होना मुश्किल है। हमने हर किसी के सुखदुख में काम आने वाले साथी को खो दिया है।
यह भी पढ़ें :  "दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी: मेरठ में विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है आवेदन सुविधा"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय