Sunday, April 28, 2024

राजस्थान में देररात सरकार ने बदले 14 आरएएस अधिकारी,देखें सूची

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार ने देररात 14 आरएएस अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया। इनमें नौ अधिकारियों (एपीओ) को पोस्टिंग दी गई हैं। पांच अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है। चार अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया हैं।

कार्मिक विभाग की तबादला सूची में आरएएस अधिकारी रंजीता गौत्तम को उपायुक्त परिवहन हटाकर अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन) परिवहन, आरएएस अधिकारी नीलिमा तक्षक को रजिस्ट्रार आरयू से हटाकर अतिरिक्त जिला कलक्टर (न्याय) जयपुर, आरएएस मान सिंह मीणा को उपायुक्त जेडीए से हटाकर रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय, आरएएस बाबूलाल जाट को एसडीएम साबला से हटाकर सचिव अल्पसंख्यक आय़ोग जयपुर और आरएएस शैलेश खेरवा को एसडीएम घाटोल से बदलकर उपायुक्त परिवहन (प्रवर्तन) जयपुर लगाया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अभी तक एपीओ चल रहे आरएएस अधिकारी नवनीत कुमार को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आरएएस अधिकारी दाताराम को सीईओ जिला परिषद भरतपुर, आरएएस चेतन चौहान को रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, आरएएस अजय कुमार आर्य को अतिरिक्त निदेशक (शिशु) समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर, आरएएस नंदकिशोर राजौरा को सचिव यूआईटी माउंट आबू, आरएएस राजेन्द्र सिंह चांदावत को एडीएम अजमेर शहर, आरएएस अर्पिता सोनी को सहायक आयुक्त सर्तकता उपनिवेशन बीकानेर, आरएएस मनीषा लेघा को सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर और आएएस मनस्वी नरेश को उपखंड अधिकारी गंगरार लगाया गया हैं।

 

आरएएस भावना गर्ग, आरएएस प्रभजोत सिंह गिल, आरएएस सीता शर्मा, आरएएस भूपेन्द्र कुमार यादव को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा गया हैं। यह चारों अपनी उपस्थिति कार्मिक विभाग में देंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय